Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में पत्रकार संगठन का होली मिलन और सम्मान समारोह आयोजित
spot_img

उत्तराखंड में पत्रकार संगठन का होली मिलन और सम्मान समारोह आयोजित

 dipr

पत्रकार संगठन (मीडिया राइट) उत्तराखण्ड द्वारा नगर निगम टाउनहॉल में पहला होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । महामण्डलेश्वर स्वामी प्रबोद्धानंद जी महाराज , विनय माणिक सेंटर हेड एलन इंस्टीट्यूट , डाक्टर महेंद्र राणा एमडी आरोग्य मेडीसिटी , सुमित गर्ग ब्लड फ़्रेंड, जयसिंह रावत , कुंवर राज अस्थाना वरिष्ठ पत्रकार, यूनियन के अध्यक्ष अमित सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम विधिवत शुरुआत की !

मंच का संचालन करते हुए यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम श्रीवास्तव ने यूनियन के बारे में बताया । संस्कृति विभाग की टीम के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत ने पत्रकारिता के उन दिनों के बारे में बताया जब टेलीग्राफ का दौर हुआ करता था इसके साथ ही बदलते समय के साथ आज पत्रकारिता के सामने एआई जैसी तकनीक सामने है जिसका अगर सही सदुपयोग किया जाये तो समाजहित के लिये बहुत उपयोगी होगा लेकिन अगर उसका सही उपयोग नहीं किया गया तो वह काफ़ी घातक सिद्ध हो सकता है । इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार कुँवर राज अस्थाना ने मंच से बोलते हुए कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत (भारतीय संस्कृति) विविध और समृद्ध है, जिसमें धर्म, कला, साहित्य, संगीत, नृत्य, भाषाएँ, और जीवनशैली शामिल हैं, जो देश के इतिहास और परंपराओं को दर्शाती हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में आशीर्वाद देने आये महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि जी महाराज ने मंच से बोलते हुए कहा आज कल देवभूमि को किसी की नज़र लग गई है यहाँ वातावरण अशुद्ध सा लग रहा है लोग राजनीतिक लाभ के लिए क्षेत्र के आधार पर राज्य को बाटना चाह रहे है पहाड़ के बिना मैदान सुना है मैदान के बिना पहाड़ । मैं उन लोगो को यही कहना चाहता हूँ आप पहाड़ में खेती करने के लिए मैदान को ढूँढते हैं और पानी के लिए हम पहाड़ की ओर देखते है ।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो को सम्मानित किया गया । सरकारी सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुकेश सिंह यातायात पुलिस देहरादून , अखिलेश सिंह यातायात पुलिस देहरादून , रेखा भट्ट कंपनी कमांडर होमगार्ड्स, रमेश पुंडीर होमगार्ड्स, जसवीर सिंह पीआरडी , बहादुर सिंह कन्याल सूचना विभाग , संजय कंडारी सूचना विभाग को सम्मानित किया गया । इस दौरान अमित सिंह नेगी , गिरीश तिवारी , विक्रम श्रीवास्तव, सुभाष गौड़ , आशीष रमोला, मोनिका डबराल, अधीर यादव, अजय पांडेय, अफ़ज़ल अहमद, धीरेंद्र प्रताप सिंह , चेतन खड़का, धीरज सोम,उमकान्त कुकरेती , स्वप्निल सिन्हा सहित कई पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments