Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडहरिद्वार: कारीडोर योजना पर व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों में हड़कंप
spot_img

हरिद्वार: कारीडोर योजना पर व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों में हड़कंप

 dipr

हरिद्वार में कारीडोर का जिन आखिर बोतल से निकलकर बाहर आ ही गया है। कल प्रमुख सचिव आवास उत्तराखंड शासन तथा कारीडोर योजना के प्रभारी आए मीनाक्षी सुन्दरम ने डामकोठी में कारीडोर के पहले चरण में हरकी पैड़ी पर जाहन्वी मार्केट को ध्वस्त करने और अंर्तराज्यीय बस अड्डे को वर्तमान स्थल से स्थानांतरित करने का फरमान सुनाकर हरिद्वार के उन जनप्रतिनिधियों के चेहरे की नकाब को भी उतार दिया है, जिन्होने नगर निगम के चुनावों में सार्वजानिक मंचों से कारीडोर से किसी की एक ईट भी नही उखड़ने की घोषणा की थी, और प्रदेश के मुखिया से भी घोषणा करवाई थी, कि हरिद्वार का सौन्दर्यीकरण होगा। कारीडोर के नाम पर किसी को उजाड़ा नहीं होगा।

आज जाहन्वी मार्केट के ध्वस्तीकरण से जहाँ राजनैतिकदल विरोध मे खडे हो गये वहीं दलगत राजनीति में फंसा हरिद्वार का व्यापार मंडल ना जाने कौन से दबाब मे चुप्प है? जिला तहसील व शहर स्तर पर व्यापार मंडल के दर्जनों मठाधीश है परन्तु सभी अभी तक खामोश है।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा की करनी और कथनी मे बहुत अन्तर है। नगर निगम के चुनावों के दौरान व्यापारियों को जमकर गुमराह किया गया आज पहले से ही विस्थापित दुकान‌दारों को अब पुनः हरकी पैडी क्षेत्र से उजाडने की घोषणा बेहद अफसोस जनक है।

काँग्रेस के प्रदेश महासचिव तथा पूर्वी राज्य मंत्री डा० संजय पालीवाल ने कहा कि विगत चुनावों में हरिद्वार के व्यापारीयों को आश्वासन देकर भाजपा ने हरिद्वार वासियों के साथ विश्वासघात‌ का काम किया है। जिसकी हम घोर निन्दा करते हैं। और पीड़ित दुकानदारों के साथ हर विरोध में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है।

वरिष्ठ अधिवक्ता अरविन्द शर्मा एडवोकेट ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि जिस तरह अंग्रेजों ने फूट डालो और राज करो उसी तर्ज पर भाजपा भी कारीडोर के मामले में शुरु से ही कोरा झूठ बोलकर कारीडोर के नाम पर शहर मे पीलेपंजे की दहाड शुरु कर रहे है हम पीडित दुकानदारों के साथ उच्च न्यायलय व सर्वोच्च न्यायलय तक जायेगे उन्होने कहा कि व्यापार मंडल की खामोशी काफी चौंकाने वाली हैं।

वरिष्ठ कॉंग्रेसी तथा प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि अब शुरुआत हो चुकी है। आज मेरी तो कल तेरी बारी है की तर्ज पर दूसरे तीसरे चरण मे सब मटिया मेट कर दिया जायेगा। निगम चुनावों में तोड़फोड़ पर भाजपा के जनप्रतिनिधि अब बिलों में क्यो घुस गये हैं ?

पूर्व महापौर अनिता शर्मा ने बस अड्डे को भी पूर्व स्थान से स्थानांतरित करने की घोषणा पर कहा कि हरिद्वार के रिक्शा, बैटरी रिक्शा, आटो रिक्शा तथा टैक्सी चालकों की रोजी रोटी पर गम्भीर संकट खड़ा हो गया हैं, यदि बस अड्डा शिफ्ट कर यहाँ हरकी पैड़ी जान्हवी मार्केट के विस्थापितों को बसाया गया तो वह रोजी रोटी के लाले पड जायेगें।

जाहन्वी मार्केट के दुकानदारों ने मीडिया से बातचीत करते हुवे कहा कि भाजपा ने हमारे साथ धोखा किया है। हम तो पहले से ही उजाड कर जाहन्वी मार्केट मे लाऐ गये थे अब पुनः यहाँ से उजाडा जा रहा है। जबकि सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों ने हमें विश्वास दिलाकर हमारे साथ छल किया हैं ।

कुल मिलाकर पहले चरण की घोषणा से ही समस्त हरिद्वार वासियों की नींद उड गई है, वह विश्वास मे विष देने की नीति की जनप्रतिनिधियों की भूमिका से खासे नाराज है। हैरत व ताज्जुब की बात तो यह है कि इतने बड़े व्यापारियों के मुद्दे पर व्यापार मंडल अभी तक खामोश क्यों है?

 

Reported By: Ramesh Khanna

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments