Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउद्यान विभाग में जल्द होगी 415 मालियों की भर्ती: कृषि मंत्री गणेश...
spot_img

उद्यान विभाग में जल्द होगी 415 मालियों की भर्ती: कृषि मंत्री गणेश जोशी

 dipr

उत्तराखंड में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों में स्थित विभिन्न राजकीय उद्यानों और पौधशालाओं में 415 माली के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। भर्ती होने वाले सभी कार्मिक आउटसोर्स से लिए जाऐंगे।

कृषि एवं उद्यान विभाग की बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने यह बात कही। मंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द आउटसोर्सिंग के माध्यम से रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार युवाओं को रोजगार देने के लिए नए कदम उठा रही है और अभी तक तीन वर्षों में 20 हजार से अधिक लोगों के रोजगार प्रदान कर चुकी है।

विभागीय मंत्री ने कहा कि मालियों की नियुक्ति के बाद राज्य के उद्यानों और पौधशालाओं में उद्यानों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा। इससे बागवानी, फल-फूल उत्पादन और वृक्षारोपण कार्यों में भी तेजी आएगी। कृषि मंत्री ने कहा कि यह फैसला उत्तराखंड में बागवानी क्षेत्र को और मजबूत करेगा तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आगामी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले उत्तराखंड की प्रगतिशील महिला किसानों के सम्मान कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कृषि मंत्री गणेश जोशी

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments