Thursday, October 22, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडएम्स ऋषिकेश में उपलब्ध हैं पुरुष यौन स्वास्थ्य से संबंधित सेवाएं
spot_img

एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध हैं पुरुष यौन स्वास्थ्य से संबंधित सेवाएं

 dipr

एम्स ऋषिकेश के यूरोलॉजी विभाग ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिसके तहत विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दो मरीजों की पेनाइल इम्प्लांट सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। बताया गया कि यह सर्जरी पुरुषों में नपुंशकता (Erectile Dysfunction) से पीड़ित मरीजों के लिए एक प्रभावी समाधान है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह चिकित्सा पीड़ित मरीज की जीवनशैली में सुधार, आत्मविश्वास को बढ़ावा देने व उनमें नए उत्साह का संचार करने में सहायक है।

इस सर्जरी को विभाग के कुशल चिकित्सकीय टीम विभागाध्यक्ष डॉ. अंकुर मित्तल, डॉ. विकास पंवार व पीजीआई चंडीगढ़ के यूरोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य शर्मा द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।
यूरोलॉजी प्रमुख डॉ. मित्तल ने बताया कि पेनाइल इम्प्लांट सर्जरी उन मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो मधुमेह, पेयरोनीज रोग या अन्य तरह की गंभीर बीमारियों के कारण लंबे समय से यौन स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

संस्थान के यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अंकुर मित्तल के मुताबिक एम्स ऋषिकेश की ओर से यूरोलॉजी विभाग पुरुषों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रत्येक सप्ताह बुधवार को “पुरुष स्वास्थ्य क्लिनिक”का भी संचालन करता है। इस क्लिनिक में पुरुष मरीज यौन और प्रजनन स्वास्थ्य, पुरुष नपुंशकता( स्तंभन दोष), प्रोस्टेट संबंधित समस्याओं और अन्य यूरोलॉजिकल बीमारियों के समाधान के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श ले सकते हैं।

क्लिनिक का विवरण निम्नवत है:
* दिन: प्रत्येक बुधवार
* समय: अपराह्न 2-4 बजे तक
* स्थान: यूरोलॉजी विभाग ओपीडी, तृतीय तल( लेवल 3), एम्स ऋषिकेश

पुरुषों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं अक्सर झिझक और सामाजिक दबाव के कारण सामने नहीं आ पातीं। हमारी यह पहल मरीजों को सुरक्षित, गोपनीय और विशेषज्ञ उपचार प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। पेनाइल इम्प्लांट सर्जरी व पुरुष स्वास्थ्य क्लिनिक, दोनों ही पुरुषों की समग्र स्वास्थ्य लाभ और जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं।
डॉ. अंकुर मित्तल, प्रमुख यूरोलॉजी विभाग, एम्स ऋषिकेश।

“एम्स ऋषिकेश, उत्तराखंड में चिकित्सा नवाचार और उन्नत उपचार प्रदान करने में अग्रणी है। यह संस्थान न केवल जीवन रक्षक सर्जरी कर रहा है, बल्कि विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समुदाय को सततरूप से समग्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रहा है।
प्रोफेसर( डॉ.) मीनू सिंह, कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ एम्स, ऋषिकेश”

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments