Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च के बीच होने जा रहे...
spot_img

ऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च के बीच होने जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में

 dipr

ऋषिकेश में आयोजित होने जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के जरिए योग साधकों और प्रशिक्षकों को स्वस्थ जीवनशैली का भी संदेश मिलेगा। आयोजन के दौरान योगिक डाइट उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही वैलनेस पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। गढ़वाल मण्डल विकास निगम और पर्यटन विभाग द्वारा, गंगा रिसोर्ट ऋषिकेश में 01 से 07 मार्च के बीच अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जीएमवीएन के एमडी विशाल मिश्रा ने बताया कि योग महोत्सव के अवसर पर प्रतिभागियों के लिए शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक और संतुलित यौगिक भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। यह विशेष आहार योजना योग और आध्यात्मिकता को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जिससे प्रतिभागियों को शारीरिक और मानसिक ऊर्जा प्राप्त हो सके।

महोत्सव के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन में संतुलित और पौष्टिक आहार परोसा जाएगा, जिसमें मक्खन-दूध, अंकुरित अनाज, दलिया, परांठे, दाल-चावल, हरी सब्जियाँ, फल, हर्बल चाय, और पारंपरिक मिठाइयाँ शामिल हैं। यह संपूर्ण आहार शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक होगा और योग साधना में बेहतर परिणाम देने में मदद करेगा। उन्होंने बताया कि योग महोत्सव में आने वाले सभी प्रतिभागियों को इस सात्विक और पोषक आहार का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने यह सुनिश्चित किया है कि भोजन न केवल स्वादिष्ट हो, बल्कि सुपाच्य और स्वास्थ्यवर्धक भी हो, जिससे सभी को सकारात्मक ऊर्जा और शारीरिक स्फूर्ति प्राप्त हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देहरादून में राष्ट्रीय खेलों के उद़घाटन के मौके पर ही मोटापा के प्रति हम सबको सचेत किया है। मोटापा कम करने में योगाभ्यास और योगिक डाइट महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में इस दिशा में अहम पड़ाव साबित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments