Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडगोविंदघाट में असाधारण हिमपात, हेमकुंट साहिब की घाटी को मिलेगा पर्यावरणीय लाभ
spot_img

गोविंदघाट में असाधारण हिमपात, हेमकुंट साहिब की घाटी को मिलेगा पर्यावरणीय लाभ

 dipr

ब्यूरो: गोविंदघाट, श्री हेमकुंट साहिब यात्रा के लिए प्रमुख आधार शिविर, में आज असाधारण हिमपात हुआ। यह घटना अत्यंत विशेष है, क्योंकि आमतौर पर हिमपात केवल आसपास की चोटियों पर होता है, न कि घाटी में।

इस हिमपात से यह संकेत मिलता है कि श्री हेमकुंट साहिब की ऊंचाइयों में भारी हिमपात हुआ है, पिछले तीन दिनों में हेमकुंट साहिब में 6 फुट एवं घागरिया में 3 फुट हिमपात हुआ है जो गर्मियों में धाराओं को जल से भर देगा। यह पर्यावरण के लिए अत्यंत लाभदायक होगा और घाटी की हरियाली को बढ़ावा देगा।

श्री हेमकुंट साहिब सभी श्रद्धालुओं खास कर सिख धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है, जो गुरु गोबिंद सिंह जी की आध्यात्मिक यात्रा से जुड़ा हुआ है। यह स्थान हिमालय की गोद में स्थित है, जो प्रकृति की सुंदरता और शांति का प्रतीक है।

चूंकि श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा इस समय बंद है, इसलिए यह हिमपात घाटी की प्राकृतिक सुंदरता को और भी बढ़ाएगी।

हम इस असाधारण घटना के लिए परमात्मा का आभार व्यक्त करते हैं। यह उनकी कृपा और आशीर्वाद का प्रतीक है। बताना चाहेंगे की इस वर्ष श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुल जायेंगे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments