Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडरूड़की: रबर फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
spot_img

रूड़की: रबर फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

 dipr

ब्यूरो: रूड़की शहर के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक रबर फैक्ट्री में सुबह अचानक भयंकर आग लग गई। आग लगने के कारण लाखों का नुकसान बताया गया है वही मौके पर पहुंची चार दमकल की गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

देखे वीडियो:

 

मिली जानकारी के तहत् दिल्ली निवासी मनीष जैन की रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में ये रबड़ की फैक्ट्री है जिसमें टायरों के ऊपर चढ़ाने की लेयर बनाई जाती है।
आज सुबह किसी ने देखा कि फैक्ट्री के अंदर से धुंआ उठ रहा है तो उसके द्वारा अन्य लोगों को बताया गया और साथ ही सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग विकराल रूप ले चुकी थी।

इसके बाद और भी गाड़ियों से पानी मंगवाया गया। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सबसे बड़ी बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments