Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का खटीमा दौरा: विकास योजनाओं का शिलान्यास
spot_img

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का खटीमा दौरा: विकास योजनाओं का शिलान्यास

 dipr

ब्यूरो: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थारू इंटर कॉलेज, खटीमा में आयोजित सम्मान समारोह में ₹337.17 लाख की लागत से तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें ग्राम कल्याणपुर, रुद्रपुर में 1.5 किमी लंबी सड़क के दोनों ओर पाथ-वे, स्ट्रीट लाइट्स का कार्य और कलेक्ट्रेट परिसर में पार्किंग निर्माण शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में खटीमा को अपनी कर्मभूमि बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में कार्यरत है। उन्होंने राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि, दुग्ध उत्पादन, और स्वरोजगार योजनाओं का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने खटीमा के विकास के लिए किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि 2012 में खटीमा के लोगों ने उन्हें विधायक चुना था, और तब से अब तक उन्होंने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने खटीमा में नए बस स्टैंड, अस्पताल, एकलव्य विद्यालय, खेल स्टेडियम और अन्य विकास परियोजनाओं की भी जानकारी दी। इसके अलावा, किच्छा में एम्स ऋषिकेश के सैटेलाइट सेंटर, खुरपिया में स्मार्ट औद्योगिक नगर, और अन्य जनपदों में बड़े विकास कार्यों की चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर और विकास के नए रास्ते खुलेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments