Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड सरकार का 2025-26 स्वास्थ्य बजट: बेहतर सेवाओं और विस्तार की दिशा...
spot_img

उत्तराखंड सरकार का 2025-26 स्वास्थ्य बजट: बेहतर सेवाओं और विस्तार की दिशा में अहम कदम

 dipr

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए 3311.54 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया है, जो “सबके लिए स्वास्थ्य” की परिकल्पना को साकार करने के लिए अहम कदम है। इस बजट में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उपजिला चिकित्सालयों, और मानसिक चिकित्सालयों के निर्माण के लिए प्रावधान किए गए हैं। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के लिए 550 करोड़ रुपये, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 761 करोड़ रुपये, और प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत मिशन के लिए 54 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस बजट को राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि सरकार ने नए योजनाओं के साथ बजट में वृद्धि की है ताकि सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments