Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडविधानसभा बजट सत्र: स्मार्ट मीटर पर सियासत
spot_img

विधानसभा बजट सत्र: स्मार्ट मीटर पर सियासत

 dipr

विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन आज कांग्रेस पार्टी ने नियम 58 के तहत स्मार्ट मीटर का मुद्दा उठाया । जिसमें सभी विधायकों ने स्मार्ट मीटर को लेकर अपनी चिंता भी जाहिर की। सरकार से उसका जवाब भी मांगा । संसदीय कार्य मंत्री ने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि प्रदेश के उन इलाकों में स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जाएगा। जहां पर इंटरनेट की सुविधा नहीं है मगर कांग्रेस पार्टी के विधायक सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने वॉक आउट कर दिया कांग्रेस पार्टी के विधायकों का कहना है कि सरकार जानबूझकर नया स्मार्ट मीटर लगाना चाहती है और आम लोगों पर बोझ डालना चाहती है।

आदेश चौहान विधायक कांग्रेस पार्टी

वीरेंद्र जाती विधायक कांग्रेस पार्टी

संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सरकार का पक्ष रखा. उन्होंने कहा स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेशभर में भ्रामक प्रचार किया जा रहा है. देश के सभी राज्यों में स्मार्ट मीटर लगना शुरू हो गए हैं. पड़ोसी राज्य हिमाचल में 5 लाख के करीब स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया राज्य में 15 लाख 87 हजार स्मार्ट मीटर लगेंगे.केंद्र पोषित योजना के तहत स्मार्ट मीटर लग रहे हैं. उन्होंने बताया फोन पर स्मार्ट मीटर से जुड़ी हर अपडेट मिलेगी. जितनी बिजली इस्तेमाल करेंगे उतना ही पैसा देंना पड़ेगा. उन्होंने कहा इसके जरिये बिजली चोरी रोकने में मदद मिलेगीप्रेमचंद अग्रवाल ने कहा स्मार्ट मीटर को पोस्ट पेड मोड में ही लगाया जा रहा है. इसके लिए पूरे देश में 40 कम्पनियों को सूचीबद्ध किया गया है. E निविदा के माध्यम से 2 कम्पनियों का चयन किया गया है, उन्होंने कहा इसका पूरा काम पारदर्शिता के साथ हो रहा है..

प्रेमचंद अग्रवाल संसदीय कार्य मंत्री

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments