Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडजनमानस के लिए ISBT में सुगम यातायात/आवागमन व्यवस्था का लोकार्पण इसी सप्ताह
spot_img

जनमानस के लिए ISBT में सुगम यातायात/आवागमन व्यवस्था का लोकार्पण इसी सप्ताह

 dipr

क्राइम पेट्रोल : डीएम सविन बसंल के निर्देशन के अनुपालन में सड़क सुरक्षा के अन्तर्गत आईएसबीटी पर यातायात व्यवस्था सुचारू करने व छोटे वाहनो हेतु पार्किंग निर्माण कार्य तथा कारगी चौक की तरफ यूटर्न हेतु फ्लाईओवर सुधारीकरण कार्य को पूर्ण कर लिया गया है, जनमानस को सुगम सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी स्वयं मॉनिटिरिंग करते रहे हैं, साथ ही निर्माणधीन कार्यों का डीएम एवं एसएसपी कई बार निरीक्षण कर, कार्यों को तेजी से पूर्ण करने हेतु संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आईएसबीटी में हो रही जनमानस को समस्या के चलते, डीएम  बंसल ने आईएसबीटी पर यातायात प्लान के सुधारीकरण की दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में आईएसबीटी पर सुधारीकरण कार्य धरातल पर उतारे गए हैं। जल्द ही इन सुविधाओं को जनमानस को विधिवत् समर्पित कर दिया जाएगा।


आईएसबीटी क्षेत्र के बाहर वाहनों द्वारा यात्रियों को बैठाने तथा उतारने से भी यातायात प्रभावित हो रहा था, जिसे अब बंद कर दिया गया है, वाहन में यात्रियों को बैठाने व उतारने हेतु स्थल निर्धारित कर दिया गया है। नियमों का पालन न करने वालों के वाहन सीज किये जा रहे तथा बार-बार ऐसा कृत्य करते पाए जाने पर लाईसेंस निलंबित की कार्यवाही की जा रही है।

आईएसबीटी फ्लाई ओवर के नीचे जंक्शन प्वांईट पर निरंजनपुर मण्डी की तरफ आने वाले ट्रेफिक प्लान में सुधार करते हुए निरंजनपुर मण्डी से दुपहिया एवं चार पहिया हल्के वाहनों को निरंजनपुर मण्डी की तरफ से फ्लाई आवेर के माध्यम से जंक्शन आईएसलैण्ड से कारगी चौक की तरफ संचालित डायवर्ट कर, आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड़ एवं जंक्शन प्वांईट पर यातायात दबाव कम करने का प्रयास किया गया है। वहीं आईएसबीटी प्लाईओवर पर पूर्ण सुरक्षा उपाय करते हुए कारगी की ओर लेफ्ट टर्न कर दिया गया है। आईएसबीटी पर 4 पार्किंग कलर कोड में का कार्य पूर्ण हो गया है।


जिलाधिकारी ने आईएसबीटी में संचालित अव्यवस्था से जनमानस को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए, आवागमन करने वाले समुचित व्यवस्था को सुगम करने के लिए अभिनव प्रयास किया है। जिसके चलते आईएसबीटी में यातायात संचालन एवं समुचित सुविधा को व्यवस्थित रूप में संपादित होने जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments