Sunday, October 25, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसीएम धामी ने राज्यपाल का विधानसभा में किया स्वागत, विकास कार्यों पर...
spot_img

सीएम धामी ने राज्यपाल का विधानसभा में किया स्वागत, विकास कार्यों पर अभिभाषण

 dipr

क्राइम पेट्रोल: सीएम धामी ने राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh (से.नि.) के अभिभाषण से पूर्व विधानसभा भवन में उनका स्वागत और अभिनंदन किया। राज्यपाल  ने अपने अभिभाषण के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा विगत वर्ष में किए गए उल्लेखनीय विकास कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सरकार की प्राथमिकताओं का भी उल्लेख किया।

राज्यपाल रि. जर्नल गुरमीत सिंह ने अभिभाषण में प्रदेश की मातृशक्ति, युवा वर्ग और पूर्व सैनिकों की अहम भूमिका का विशेष रूप से उल्लेख किया। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारी सरकार सभी वर्गों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड को एक सशक्त और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

राज्यपाल रि. जर्नल गुरमीत सिंह ने अपने अभिभाषण के दौरान विगत वर्ष में प्रदेश की आर्थिक समृद्धि, सामाजिक न्याय, महिला कल्याण और अवस्थापना विकास के क्षेत्र में एक स्वर्णिम काल का भी उल्लेख किया। यूसीसी (यूनिफॉर्म सिविल कोड) और उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण कदम इसके स्पष्ट उदाहरण हैं।

हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण करना है। हम प्रदेश को विकसित राज्य की श्रेणी में लाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं, ताकि हम आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करने में अपना योगदान दे सकें। हमारे सभी प्रयासों का उद्देश्य केवल प्रदेश के विकास को गति देना ही नहीं, बल्कि हर एक नागरिक को समृद्धि और खुशहाली की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments