Sunday, October 25, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडरानीपुर,हरिद्वार विधायक से पार्टी फंड के लिए 05 लाख की मांग,FIR दर्ज
spot_img

रानीपुर,हरिद्वार विधायक से पार्टी फंड के लिए 05 लाख की मांग,FIR दर्ज

 dipr

ब्यूरो:  हरिद्वार जिले के रानीपुर विधानसभा के भाजपा विधायक आदेश चौहान से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुत्र बताते हुए अज्ञात शख्स ने उनसे पार्टी फंड के लिए 5 लाख रुपए की मांग की है। विधायक की शिकायत पर बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक के मुताबिक 14 फरवरी की रात को उन्हें अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। जिसने खुद को गृहमंत्री अमित शाह का बेटा जय शाह बताते हुए उनसे पार्टी फंड के लिए 5 लाख रुपए की मांग की और पैसा दिल्ली पहुंचाने के लिए कहा। विधायक ने जब संदेह जताया तो कॉलर ने विधायक को फोन पर धमकाया और गाली गलौज करनी शुरू कर दी।

इसके बाद विधायक ने बहादराबाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देखे वीडियो:

आदेश चौहान, विधायक रानीपुर

जितेंद्र मेहरा, प्रभारी एसएसपी हरिद्वार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments