Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडशराब के ठेके में सेंध, 70 हजार पर हाथ साफ
spot_img

शराब के ठेके में सेंध, 70 हजार पर हाथ साफ

 dipr

ब्यूरो: हरिद्वार के जगजीतपुर इलाके में लक्सर हाईवे पर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके में बीती रात दो चोरों ने बड़ी ही चालाकी से सेंध लगाकर करीब 70 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि यह वारदात पुलिस चौकी से कुछ ही कदमों की दूरी पर हुई।

चोरों ने पहले से ही अपना चेहरा ढक रखा था, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो गई। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, लेकिन दोनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। ठेके के पीछे बने कमरे में स्टाफ भी मौजूद था, बावजूद इसके चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कनखल थाना प्रभारी ने दावा किया है कि जल्द ही दोनों आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments