Sunday, October 18, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडप्रधानमंत्री मोदी के उत्तरकाशी दौरे की तैयारियों को लेकर युद्धस्तरीय कार्य जारी
spot_img

प्रधानमंत्री मोदी के उत्तरकाशी दौरे की तैयारियों को लेकर युद्धस्तरीय कार्य जारी

 dipr

उत्तरकाशी जिले के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शीतकालीन यात्रा के कार्यक्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के तहत वह मुखवा में पूजा-अर्चना करने के बाद हिमालय और हर्षिल घाटी के प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन करेंगे। इसके लिए मंदिर परिसर में एक व्यू-प्वाइंट भी तैयार किया जा रहा है।

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी, मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए क्षेत्र को सजाया जा रहा है और युद्ध स्तर पर सड़कों और पार्किंग की तैयारियां की जा रही हैं। हर्षिल में स्थित सेना के हेलीपैड तक सड़क का निर्माण अंतिम चरण में है, जिससे अब हेलीपैड तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा, जो पहले पैदल ही उपलब्ध था। इससे सेना को सुविधा मिलेगी और अतिविशिष्ट जनों का आवागमन भी आसान होगा।

प्रधानमंत्री के दौरे को ध्यान में रखते हुए गंगाजी के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा गांव में गंगा मंदिर की साज-सज्जा की जा रही है, और वहां के पुराने भवनों को भी संवारने का कार्य किया जा रहा है। मंदिर के पैदल मार्ग और सीढ़ियों का निर्माण भी अंतिम चरण में है। इसके अलावा, मुखवा में सड़कों को सुधारने और सुरक्षित बनाने के लिए कई कार्य चल रहे हैं, और गांव में पार्किंग स्थल का निर्माण भी अंतिम चरण में है।

जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को इन कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। पार्किंग स्थल पर स्मार्ट टॉयलेट्स की व्यवस्था की जा रही है, और मंदिर के पैदल मार्ग को भी सुधारा जा रहा है।

मुखवा में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी, और मंदिर समिति ने प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

जिलाधिकारी ने हर्षिल में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह निरंतर तैयारियों पर नजर रखें और सभी कार्य युद्ध स्तर पर पूरा करें। हर्षिल में कार्यक्रम स्थल, सड़क, पार्किंग, बिजली, पेयजल आपूर्ति, सफाई और टायलेट्स निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया, ताकि सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें।

Reported By: Ramesh Khanna

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments