एप्पल इंडिया विशेषज्ञों का गुरु राम दास इंस्टिट्यूट में शैक्षणिक भ्रमण

0
55
 dipr

गुरु राम दास इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, राजपुर रोड देहरादून में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र कि सुप्रसिद्व बहुरास्ट्रीय कंपनी एप्पल इंडिया के विशेषज्ञो ने शैक्षणिक भर्मण किया !

वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ने एप्पल इंडिया के विशेषज्ञो का स्वागत करते हुए शिक्षकों से बदलते औधोगिक परिवेश में अत्यधुनिक तकनीकियों से सुसज्जित होकर छात्र छात्राओं का प्रयोगात्मक ज्ञान बढ़ाने का आहवान किया ! उन्होंने कम्पनीज के अधिकारियों द्वारा शैक्षणिक भर्मण करने एवं एप्पल इंडिया की अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब स्थापित करने हेतु स्वीकर्ति देने पर हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया !

संस्थान के महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने कहा कि नई एजुकेशनल पालिसी में इंडस्ट्री इंटरफ़ेस की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका है ! एवं संस्थान के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए लाइव प्रोजेक्ट्स पर कार्य करना अत्यंत आवश्यक है ! उपरोक्त के द्रष्टिगत विश्व की जानी मानी बहुरास्ट्रीय कंपनियों के मार्ग दर्शन से संस्थान में कई अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब्स स्थापित की जा रही है ! इसी क्रम में आज सुप्रसिद्व बहुरास्ट्रीय कंपनी एप्पल इंडिया के विशेषज्ञो ने जी.आर. डी. में शैक्षणिक भर्मण किया !

 

Reported By: Arun Sharma

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here