Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाते ही, सोशल मीडिया पे...
spot_img

मुख्यमंत्री धामी के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाते ही, सोशल मीडिया पे टॉप पर ट्रेंड हुआ #SanataniDhami

 dipr

महाकुंभ 2025 के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिवेणी संगम में पारंपरिक सनातनी वेशभूषा में, कंधे पर जनेऊ धारण करते हुए, जब त्रिवेणी संगम में स्नान कर रहे थे, तो यह दृश्य न केवल उनकी धार्मिक आस्था का प्रतीक था, बल्कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा और सम्मान को भी दर्शा रहा था। ‘धर्म रक्षक धामी’ के रूप में उन्होंने यह साबित किया कि उनकी आस्था केवल राजनीति का हिस्सा नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न अंग है।

देश की जनता ने दिया #SanataniDhami ट्रेंड को अभूतपूर्व समर्थन

महाकुंभ 2025 के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के बाद सोशल मीडिया पर #SanataniDhami के तहत समर्थन की लहर उठी। इस हैशटैग के तहत देशभर में लोग मुख्यमंत्री धामी की सनातन धर्म के प्रति आस्था और श्रद्धा की सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी यह हैशटैग आज टॉप पर रहा।

#SanataniDhami का ट्रेंड यह सिद्ध करता है कि जब नेता अपने आदर्शों और आस्थाओं को अपनी हर क्रिया में प्रतिबिंबित करते हैं, तो वे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। यह दर्शाता है कि उनकी आस्था केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि वह इसे अपनी दिनचर्या और सार्वजनिक जीवन में भी सजीव रूप से पालन करते हैं।

 

Reported By: Rajesh Kumar

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments