मलिन बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर,सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट

0
99
 dipr

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मलिन बस्तियों पर बुलडोजर चलाने का आदेश एन जी टी की तरफ से आया हुआ है जिसके खिलाफ़ राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है इसको लेकर देहरादून की धर्मपुर सीट से भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि इसके खिलाफ़ सरकार सुप्रीम कोर्ट गई है और इसपर उम्मीद है रोक लग जाएगी अभी फ्लड जोन तय हो रहा है इसके बाद जो क्षेत्र बचेगा उसपर भी बस्तियों को बसाया जाएगा….

फिलहाल इसपर रोक के लिए राज्य सरकार पूरा प्रयास करेगी वहीं जिन लोगों को पानी और बिजली के कनेक्शन नहीं मिल रहे है अब बोर्ड का गठन हो रहा है जल्द ही उसपर भी बोर्ड निर्णय लेगा और लोगों को बिजली और पानी का कनेक्शन देने का काम करेगा।

विनोद चमोली, भाजपा विधायक धर्मपुर देहरादून

 

Reported By: Arun Sharma

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here