Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडयुवाओं को साहसिक खेलों में प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान करने...
spot_img

युवाओं को साहसिक खेलों में प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु आईटीबीपी के साथ पहल

 dipr

उत्तराखंड सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आईटीबीपी द्वारा कौशल विकास विभाग में युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में समीक्षा बैठक की।

मंत्री ने कहा कि कौशल विकास विभाग तथा आईटीबीपी द्वारा प्रदेश के युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध किये जाने हेतु कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है जिसमें आईटीबीपी द्वारा युवाओं को राफ्टिंग एवं माउंटेनियरिंग जैसे साहसिक खेलों में प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार भी प्रदान किया जायेगा।

कौशल विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस तरह की यह पहली पहल की जा रही है, जिसमें युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार भी उपलब्ध किये जाने के लिए विभाग आईटीबीपी के साथ पहल कर रहा है। उन्होंने कहा कि 16 युवाओं के बैच के प्रशिक्षण पर होने वाला व्यय कौशल विकास विभाग द्वारा वहन किया जायेगा जबकि युवाओं को प्रमाण पत्र तथा रोजगार हेतु प्लेसमेन्ट देने का कार्य आईटीबीपी द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उक्त के संबंध में जल्द ही कौशल विकास विभाग एवं आईटीबीपी के मध्य एमओयू किया जायेगा।

मंत्री ने कहा कि इस पहल से प्रदेश के युवाओं को राफ्टिंग एवं माउंटेनियरिंग के क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे, साथ ही इससे साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में भी रोजगार उत्पन्न करने के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जहां आईटीबीपी तथा पशुपालन विभाग ने एक साथ मिलकर एमओयू किया जिसके बहुत अच्छे परिणाम मिले हैं। इस एमओयू के माध्यम से प्रदेश के पशुपालकों तथा मत्स्य पालकों से आईटीबीपी द्वारा 04 महीने में लगभग सवा करोड़ रूपये की खरीद की गई है।

सौरभ बहुगुणा कौशल विकास मंत्री

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments