Sunday, October 18, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडराष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु टास्क फोर्स की बैठक
spot_img

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु टास्क फोर्स की बैठक

 dipr

मुख्य सचिव सभागार में राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा, डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एनईपी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के सचिवों ने राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की प्रगति पर चर्चा की।

डॉ. रावत ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं जैसे, कौशल विकास, मल्टीपल एंट्री और एक्जिट, नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क, ऑनलाइन शिक्षा, तथा भारतीय ज्ञान व्यवस्था को पाठ्यक्रम में समाहित करने पर जोर दिया। उन्होंने राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से शिक्षा के गुणवत्ता संवर्धन हेतु सक्रिय योगदान की अपेक्षा की और छात्र-उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य व्यापक है और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने विभागों से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि कठिनाइयों का समाधान जल्दी निकाला जाए।

अपर मुख्य सचिव, वित्त,आनंद बर्धन ने शिक्षा नीति के तहत आवश्यक संसाधनों की कोई कमी न होने का आश्वासन दिया। सचिव, उच्च शिक्षा, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने संस्थाओं के विकास हेतु गैप एनालिसिस आधारित योजनाओं की जानकारी दी और छात्रों को क्रियात्मक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में विद्यालयी शिक्षा के सचिव, रविनाथ रमन ने स्कूल क्रेडिट फ्रेमवर्क और आंगनबाड़ी से प्री-स्कूल व्यवस्था जोड़ने के प्रयासों की जानकारी दी।

संपूर्ण बैठक ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ठोस कदम उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण मंथन किया।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments