Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडश्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे, चारधाम यात्रा की...
spot_img

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे, चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू

 dipr

इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का निर्धारण  बसंत पंचमी के दिन नरेंद्र नगर के राजदरबार में किया गया। इस अवसर पर विशेष पूजा अर्चना और पंचांग गणना के बाद श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा महाराजा मनुजयेंद्र शाह ने की।

इससे पहले 22 अप्रैल को तेलकलश गाडू घड़ा यात्रा नरेंद्र नगर से शुरू होगी। पूजा अर्चना के दौरान डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत ने गाडूघड़ा तेल कलश राजमहल में सुपुर्द किया। इस मौके पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और डिमरी पंचायत के पदाधिकारियों ने भी उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण आयोजन में भाग लिया।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत मंदिर समिति ने विश्रामगृहों में मेंटनेंस कार्यों की शुरुआत जनवरी माह से कर दी थी। इसके साथ ही, श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 26 फरवरी को शिवरात्रि के दिन तय होगी। साथ ही, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया, 30 अप्रैल को खोले जाएंगे।

यात्रा की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार और मंदिर समितियां मिलकर समन्वय कर रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान सर्वोत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

 

Reported BY: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments