Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडभाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष डॉ. नरेश बंसल ने बजट 2025-26 पर व्यक्त...
spot_img

भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष डॉ. नरेश बंसल ने बजट 2025-26 पर व्यक्त की प्रसन्नता

 dipr

भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गुरुवार को लोकसभा में पेश किए गए बजट 2025-26 पर खुशी जताते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की समृद्धि के संकल्प को पूरा करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट महिला सशक्तिकरण, युवा, किसान, गरीब कल्याण और मध्यम वर्ग को समर्पित है।

डॉ. बंसल ने इस बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” की संकल्पना का स्पष्ट उदाहरण करार दिया। उन्होंने इसे एक ट्रिपल आई बजट (इनोवेटिव, इनक्लूसिव, इन्वेस्टमेंट को बढ़ाने वाला) और रिफार्म, परफार्म और ट्रांसफार्म का बजट बताया।

बजट में युवाओं को नए अवसर देने के लिए 12 लाख तक टैक्स फ्री इनकम, 75,000 नई मेडिकल सीटें, IITs का विस्तार और AI के लिए ₹500 करोड़ जैसे फैसले शामिल किए गए हैं। किसानों के लिए MSP बढ़ोतरी, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए योजनाएं और मध्यम वर्ग को कर में राहत देने की घोषणाएं की गई हैं।

डॉ. बंसल ने यह भी कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं के सपनों को पूरा करने में मदद करेगा और भारत को ‘नए भारत’ की दिशा में आगे बढ़ाएगा। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और बजट निर्माण में योगदान देने वाले सभी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments