Sunday, October 18, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडनेशनल गेम्स से उत्तराखंड को विश्व में एक नई पहचान मिल रहा...
spot_img

नेशनल गेम्स से उत्तराखंड को विश्व में एक नई पहचान मिल रहा है

 dipr

हल्द्वानी में National Games में स्विमिंग में गोल्ड की बरसात जारी है। शुक्रवार को 200 मीटर फ्री स्टाइल स्विमिंग में जहां दिल्ली की भव्या सचदेवा ने गोल्ड मेडल जीता तो वहीं 50 मी स्विमिंग प्रतियोगिता में एक बार फिर धीनिधि ने गोल्ड अपने नाम किया। इसके अलावा सुबह वेस्ट बंगाल और दिल्ली के बीच वूमेन फुटबॉल खेला गया जिसमें वेस्ट बंगाल की टीम 2:1 से मैच जीत गई।

इसी प्रकार उड़ीसा और कर्नाटक के बीच खो खो का सेमीफाइनल खेला गया। वाटर पोलो में भी पश्चिम बंगाल और दिल्ली का मुकाबला हुआ।

बीते दिन देर शाम उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य भी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार पहुंची। जहां उन्होंने प्राइस सेरेमनी में हिस्सा लिया और मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तराखंड में 38 वे नेशनल गेम्स की मेजबानी मिलना न सिर्फ हमारे लिए गर्व की बात है बल्कि हमारे खिलाड़ियों के लिए वर्ल्ड क्लास खेलों के आयोजन उनके प्रतिभा को निखारने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत की है और नेशनल गेम्स उत्तराखंड को पूरे विश्व में एक नई पहचान दिला रहे हैं। और सरकार ने मेहमान खिलाड़ियों के रखरखाव, इंफ्रास्ट्रक्चर, गेम्स और हॉस्पिटैलिटी को लेकर किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में 38 वे नेशनल गेम्स 28 जनवरी से शुरू हुए हैं जो की 14 फरवरी तक चलेंगे।

देखे वीडियो:

गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी

रेखा आर्य, खेल मंत्री

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments