Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के लक्ष्य रायचंदानी बीसीसीआई नमन अवार्ड के लिए चयनित
spot_img

उत्तराखंड के लक्ष्य रायचंदानी बीसीसीआई नमन अवार्ड के लिए चयनित

 dipr

उत्तराखंड के युवा क्रिकेटर लक्ष्य रायचंदानी को बीसीसीआई के नमन एनुअल अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है। यह अवार्ड उन्हें मुंबई में एक फरवरी को दिया जाएगा।
लक्ष्य रायचंदानी अंडर 16 क्रिकेट टीम में सबसे अधिक रन देने वाले खिलाड़ी रहे हैं।
वर्ष 2023-24 में भी वह उत्तराखंड क्रिकेट टीम के बेस्ट खिलाड़ी रहे हैं ।
4 अक्टूबर 2024 में उत्तराखंड की ओर से खेलते हुए वीनु मकांड़ अंडर-19 क्रिकेट में तीन विकेट लेकर लक्ष्य राय चंदानी चर्चा में आए थे।
इस खेल में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने बिहार को 6 विकेट से हराया था। हैदराबाद के नेक्सजेन क्रिकेट ग्राउंड में U-19 वीनू मांकड़ टूर्नामेंट में उत्तराखंड ने बिहार को छ्ह विकेट एसडबल्यू हरा दिया था । उस दौरान गेंदबाजी को लेकर लक्ष्य राय चंदानी खासे चर्चित रहे।

क्या है बीसीसीआई नमन अवार्ड
बीसीसीआई नमन अवॉर्ड, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा दिया जाने वाला सालाना अवॉर्ड है. इस अवॉर्ड में पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों को सम्मानित किया जाता है. साल 2024 में बीसीसीआई नमन अवॉर्ड समारोह 23 जनवरी को हैदराबाद में आयोजित किया गया था।

लक्ष्य रायचंदानी का क्रिकेट का सफर

अंडर 16 खेलकर आए चर्चा में
अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में लक्ष्य राय चंदानी ने 5 मैच में 7 इनिंग खेली, जिसमें उन्होंने 833 रन बनाए जिसमें से एक इनिंग में 204 रनों की नाबाद पारी भी खेली। उनका रन औसत 138.83 का रहा, जिसमें उन्होंने चार शतक व दो अर्धशतक लगाए और अगर बोलिंग की बात करें तो उन्होंने 5 मैच की 8 इनिंग में 13 विकेट भी लिए।

अंडर 19 मे दिखाया जलवा
अंडर-19 वीनू मांकड़ दिवसी ट्रॉफी जो की एकदिवसीय होती है में 4 मैचो में कुल चार पारी में 191 रन बनाएं जिसमें से 109 रनों की शानदार नाबाद परी भी खेली वह दो बार नाबाद रहे बोलिंग की बात करें तो 4 मैच की 3 पारियो में 6 विकेट भी लिए।

कूच बिहार ट्राफी मे रिकार्ड विकेट चटकाए
अंडर-19 कूच बिहार चार दिवसीय ट्रॉफी में 5 मैच की 10 पारियों में कुल 396 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें 113 रनों की एक शानदार पारी भी खेली उनका औसत रन रेट 44 का रहा तथा एक नाबाद पारी भी खेली बोलिंग की बात करें तो 5 मैच की 8 पारी में कुल12 विकेट भी चटकाए।
इसके अलावा लक्ष्य ने अंडर 23 पुरुष स्टेट ए “एकदिवसीय” ट्रॉफी में एक मैच में 21 रनों का योगदान दिया।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments