Sunday, October 18, 2026
 dipr
Homeकुमाऊँपिथौरागढ़Uttarkashi Earthquake : उत्तरकाशी में आज सुबह फिर महसूस हुए भूकंप के...
spot_img

Uttarkashi Earthquake : उत्तरकाशी में आज सुबह फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, तीव्रता 02.07

 dipr

Uttarkashi Earthquake : उत्तरकाशी में आज शुक्रवार सुबह करीब 9 बजकर 29 मिनट पर फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया। छह दिन में नौ बार भूकंप के झटकों से लोग डरे सहमे हैं। उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में गुरुवार शाम को भी भूकंप के झटके महसूस हुए। झटका आते ही लोग अपने घरों, दफ्तरों और दुकानों से बाहर निकल आए। छह दिन के भीतर लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग दहशत में हैं।

House of Himalaya : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हाउस ऑफ़ हिमालया के निदेशक मण्डल की बैठक

शुक्रवार सुबह आए भूकंप की तीव्रता (Uttarkashi Earthquake) 02.07 रही। किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। वहीं गुरुवार को जनपद मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में शाम 7:31 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया।

इससे लोग दहशत में आ गए हैं। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार यह भूकंप 2.7 रिक्टर स्केल पर मापा गया है। तो वहीं इसका केंद्र तहसील बड़कोट के सरुताल झील, फुच-कंडी, यमुनोत्री रेंज वन क्षेत्र में था।

बता दें कि छह दिनों में जनपद मुख्यालय में भूकंप का यह नौवां झटका महसूस किया गया है। इससे पहले बीती 24 और 25 जनवरी को भी दो दिन के भीतर झटके महसूस किए गए है। इस दौरान वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर गिरे थे। यह झटके भी 3 और 2 रिक्टर स्केल पर मापे गए थे।

Fit India Movement : सीएम धामी के अधिकारियों को निर्देश, फिट इंडिया मूवमेंट के लिए बेहतर कार्ययोजना के साथ चलाया जाए अभियान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments