Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तर प्रदेशMahakumbh Fire : महाकुंभ के सेक्टर पांच में लगी आग ने कई...
spot_img

Mahakumbh Fire : महाकुंभ के सेक्टर पांच में लगी आग ने कई टेंटों को चपेट में लिया, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

 dipr

प्रयागराज। Mahakumbh Fire :  महाकु्ंभ में स्नान के करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इसी बीच मंगलवार सुबह सेक्टर पांच खाकचौक स्थित महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास के शिविर में आग लग गई। भड़की आग की लपटों ने तेज हवा के कारण दूसरे शिविर को भी चपेट में ले लिया। कई टेंट जल गए हैं। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन और पुलिस ने टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाया। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है।

National Games 2025 : उत्तराखंड में आज से खेलों के महाकुंभ का शुभारंभ, सीएम धामी पहुंचे महाराणा प्रताप स्टेडियम

आग लगने पर क्या करें

आग या आपातकाल की घटना की सूचना तत्काल मेला कंट्रोल ICCC तथा क्षेत्र के पुलिस/फायर स्टेशनों को 112, 1920, 1090 एवं ICCC द्वारा निर्धारित नंबरों पर दें।
आग लगने पर आग का शोर मचाकर आसपास के टेंट को सूचित/सावधान करें।
ठंडे दिमाग से काम करते हुए निकटतम आग बुझाने वाली यंत्र का प्रयोग कर आग बुझाने का प्रयास करें।
अपने निकटतम निकास मार्ग को हमेशा ध्यान रखें तथा आग लगने पर उनका प्रयोग करें।
सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली पर ध्यान रखें और चौकस रहें।
अपने अग्निशमन यंत्र को सही ढंग से पहचाने ताकि आग बुझाने के लिए उसका उपयोग उचित ढंग से किया जा सके।
आग बुझाने हेतु पंडाल के नजदीक पर्याप्त मात्रा में पानी तथा बालू भरकर रखें l
आग लगे पंडाल टेंट में रहने वाले व्यक्तियों/बच्चों को शीघ्र सुरक्षित स्थान पर निकाल कर ले जाएं। उसके उपरांत पंडाल की रस्सी/सुतली काटकर गिरा दें ताकि अग्नि प्रसार की संभावना को रोका जा सके। रस्सी सुतली काटने से पूर्व या सुनिश्चित कर लें कि टेंट के अंदर कोई व्यक्ति छूटा तो नहीं है।
गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में उसे जमीन पर गिरने के बजाय सीधा खड़ा रखते हुए बाहर निकालने का प्रयास करें। साथ ही सिलेंडर की आग वाले हिस्से पर गीले कपड़े अथवा अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास करेंl
बीड़ी, सिगरेट जली हुई माचिस आदि के टुकड़े बुझाकर ही फेकें।
बिजली की व्यवस्था लाइसेंसधारी ठेकेदारों से ही संपादित करना सुनिश्चित करें।
मुख्य पैनल में एमसी एमसीवी/ईएलसीबी का प्रयोग करें।
रसोई घर टीनशेड में अस्थाई संरचना से उचित दूरी पर बनाएं।

क्या ना करें

टेंट में ज्वलनशील पदार्थों जैसे पेट्रोल,मिट्टी का तेल,डीजल,गैस या मोमबत्ती आदि का भंडारण ना करें।
टेंट में गैर मानक के एवं लीकेज वाले सिलेंडर का प्रयोग ना करें।
टेंट बनाने में प्लास्टिक एवं सिंथेटिक कपड़ों का प्रयोग कदापि न करें।
पंडाल टेंट में खुली आग चूल्हा, हवन कुंड का प्रयोग ना करें।
पंडाल एवं टेंट में कटी-फटी विद्युत तारों का प्रयोग ना करें एवं हीटर तथा अन्य किसी ओवरलोड विद्युत उपकरणों के प्रयोग से बचें।
जलते हुए चिराग, स्टोव, गैस बत्ती में तेल ना डालें एवं स्टोर में पेट्रोल या अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ का प्रयोग ना करें।
तेज हवा के समय खुले में खाना ना पकाएं।
दीपक, मोमबत्ती या खुली जलती आग को लेकर इधर-उधर ना जाए अंगूठी या चूल्हे को सुलगता ना छोड़े।
सिंथेटिक फाइबर के बने कपड़े पहनकर हवन कुंड चूल्हे या आग के समीप ना बैठे ऐसे किसी स्थान पर न जाए जहां से आप आसानी से बाहर ना निकल सकें।
आपातकालीन मार्गों को कदापि बाधित न करें।
दुर्घटना घटित होने पर वीडियो बनाने की बजाय लोगों की मदद करें।

Nikay Chunav : बागेश्वर से लेकर हल्द्वानी तक पालिकाध्यक्ष और मेयर तक के चुनाव में भाजपा की जीत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments