Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालदेहरादूनउत्तराखंड: 20 नवंबर को होंगे त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव, हरिद्वार जिले को रखा...

उत्तराखंड: 20 नवंबर को होंगे त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव, हरिद्वार जिले को रखा गया बाहर

देहरादून — उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायतों के खाली पदों को भरने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश में हरिद्वार जिले को छोड़कर बाकी सभी जिलों में 20 नवंबर को उपचुनाव कराए जाएंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रदेश में ग्राम पंचायतों के 33,114 सदस्य पद, ग्राम प्रधानों के 22 पद, जिला पंचायत सदस्य का एक पद और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के दो पद रिक्त हैं। इन पदों पर उपचुनाव के बाद 4,843 ग्राम पंचायतों का गठन पूरा हो जाएगा।

नामांकन प्रक्रिया शुरू
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री 11 से 13 नवंबर तक होगी। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र संबंधित विकासखंड मुख्यालयों से मिलेंगे, जबकि जिला पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र जिला मुख्यालय से प्राप्त किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र 13 और 14 नवंबर को जमा किए जाएंगे।

चुनाव तैयारियों के निर्देश
निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारियों और जिला पंचायत राज अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नामांकन प्रक्रिया की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाए और पोलिंग पार्टियों की सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं।

आयुक्त ने कहा कि उपचुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर हैं, इसलिए सभी जिलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments