Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालहरिद्धारहरिद्वार में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का अस्पताल में...

हरिद्वार में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

हरिद्वार। जिले के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान 22 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतका की पहचान भोगपुर निवासी आरती के रूप में हुई है। पहली डिलीवरी के दौरान हुई इस दुखद घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। बताया जा रहा है कि इसी अस्पताल में पहले भी लापरवाही के आरोप लग चुके हैं।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों ने डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments