Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeऊधमसिंहनगरउत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर पंतनगर में भव्य किसान सम्मेलन,...

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर पंतनगर में भव्य किसान सम्मेलन, मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन

पंतनगर। उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कृषि विभाग की ओर से स्टीवेंसन स्टेडियम, पंतनगर में भव्य किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपराह्न 2:10 बजे दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट, कई विधायकगण, कृषि विशेषज्ञ और प्रदेशभर से आए सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि उत्तराखंड के विकास में किसानों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह सम्मेलन किसानों के अनुभव साझा करने और नई तकनीकों को अपनाने की दिशा में एक बड़ा मंच है। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

सम्मेलन के दौरान कृषि क्षेत्र में नवाचार करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, विशेषज्ञ और विभिन्न कृषि संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

पंतनगर का यह किसान सम्मेलन उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोहों की श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण आयोजन रहा, जिसने राज्य की कृषि प्रगति और किसानों की भागीदारी को नया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments